31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election: दिवाली के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ, योगी, स्मृति और मनोज तिवारी आएंगे छत्तीसगढ़

भाजपा के चार स्टार प्रचारक जिले के तीन विधानसभा में धुंआधार प्रचार के लिए आएंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 6 Nov 2018, 8:56 PM IST

CGNews

दिवाली के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ, योगी, स्मृति और मनोज तिवारी आएंगे छत्तीसगढ़

कोरबा. दिवाली के बाद भाजपा के चार स्टार प्रचारक जिले के तीन विधानसभा में धुंआधार प्रचार के लिए आएंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह और दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का कार्यक्रम तय हुआ है।

11 नवंबर को मनोज तिवारी कोरबा विधानसभा में घंटाघर ओपन ऑडिटोरिएम में और कटघोरा विधानसभा के लिए दीपका में चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद 12 नंवबर को केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी भी कटघेारा विधानसभा के बांकीमोंगरा व रामपुर विधानसभा के लिए बरपाली में चुनावी सभा में लोगों को सम्बोद्धित करेंगी। इसी तरह 14 नंवबर को यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में चुनावी सभा लेंगे।

इसके एक दिन बाद 16 को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह कटघोरा के मेला ग्राउंड में सभा में शामिल होंगे। पूर्वांचल वोटबैंक कोरबा और दीपका दोनों क्षेत्रों में है। इसलिए पूर्वांचल वोटबैंक को साधने के लिए मनोज तिवारी का कार्यक्रम तय किया गया है।

12 या फिर 13 को आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
इधर गोंगपा के प्रत्याशी के प्रचार के लिए 12 या फिर 13 नवंबर को अखिलेश यादव भी कटघोरा आ सकते हैं। इसकी तैयारी पार्टी ने शुरू कर दी है। शरद यादव भी पोड़ी उपरोड़ा के किसी गांव में चुनावी सभा ले सकते हैं।

15 को राहुल कटघोरा मेंं
वहीं 15 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आने भी संभावना देखी जा रही है। इसी तरह नवजोत सिंह सिद्धू के आने की चर्चा चल रही है। नवजोत सिंह सिद्धू कोरबा विधानसभा में व राहुल गांधी के कटघोरा में आने की अटकलें लगाई जा रही है।