बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : रास्ता देने की मांग कर सडक़ पर उतरे लोग, घंटों तक मचा बवाल

Banswara Latest Hindi News : लखारा कब्रस्तान की चारदीवारी बनाने की कार्रवाई पर उखड़े हरिजन समाज जन, शाम तक नहीं हो पाई सुलह

2 min read
बांसवाड़ा : रास्ता देने की मांग कर सडक़ पर उतरे लोग, घंटों तक मचा बवाल


बांसवाड़ा. शहर में डूंगरपुर मार्ग से सटे मुस्लिम लखारा समाज के कब्रस्तान की चारदीवारी निर्माण को लेकर गुरुवार को फि र बवाल मच गया। इससे यहां पीछे घरों की आवाजाही बंद होने की आशंका पर हरिजन समाज के लोग लामबंद हुए और मौके पर शोर-शराबा कर निर्माण रुकवाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी डटे रहने पर महिलाओं-पुरुषों ने पहले डूंगरपुर मार्ग और फि र कस्टम चौराहे पर बैठकर जाम लगा दिया। इसके चलते शहर में वाहनों की आवाजाही थम गई।
इसे लेकर पूर्व मंत्री भवानी जोशी और क्षेत्रीय पार्षद देवबाला राठौड़ के साथ जुटे लोगों के सुबह करीब 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक चले बवाल के बाद लोग शांत होकर घर लौटे। इससे पहले एसडीएम, एएसपी, नगर परिषद के अधिकारियों सहित पुलिस दल कानून.व्यवस्था के लिहाज से डटा रहा। यहां एकबारगी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में बहस भी हुई। मौके पर पूर्व मंत्री जोशी ने कहा कि वोट की खातिर चारदीवारी का काम हो रहा है।
दूसरी ओर पार्षद राठौड़ ने भी कहा कि एक रोड तो देने को कह ही रहे हैं, बात दूसरे रोड की है। समाज जन कह रहे हैं यह रोड भी दिया जाए। काफ ी बहस पर भी बात नहीं बनी, तो लोग सडक़ पर आ गए और नगरपरिषद सभापति व राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। शाम को मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल कलक्टर से भी मिला, पर बात नहीं बनी। इसके चलते गतिरोध बना हुआ है।
इनका कहना है
मुस्लिम लखारा समाज के कब्रस्तान का विवाद काफ ी पुराना है। चारदीवारी निर्माण रेकार्ड के अनुसार ही है। किसी का घर.आंगन प्रभावित नहीं हो रहा। फि र भी हरिजन समाज के लोगों के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने आकर अपनी बात रखी। मामले में दो.तीन पक्ष बन गए हैं। नगर परिषद सभापति की मौजूदगी में पांच दिन काम टालकर वार्ता से आम सहमति की पेशकश हुई, तो इसे मान लिया गया है।
अंकितकुमारसिंह, कलक्टर बांसवाड़ा

Published on:
18 Feb 2021 09:52 pm
Also Read
View All