आसुविधा पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
Also Read
View All 
ठीकरिया. संत पॉल्स स्कूल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अमिता झा ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि अमिता झा ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य फादर विलियम कटारा ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष व बलिदान से अवगत कराते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रबंधक फादर निर्मल बारिया, उप प्रधानाचार्या सिस्टर वीणा, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।