17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न

Rajasthan

अरथूना. ब्लॉक मुख्यालय के पीएम श्री राउमावि में समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी पंकज पाटीदार थे। अध्यक्षता सीबीईओ माया सेमसन ने की। विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ सुरेश पाटीदार, गणेश पाटीदार, राजमल सोनी, किशनलाल पटेल, तोलचंद दर्जी, भरत दर्जी, भगवती लाल पंचाल, रणवीर सिंह, केसरमल दोसी थे। संस्थाप्रधान विशाल जोशी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजसेवी पंकज पाटीदार ने विद्यालय विकास के लिए प्रत्येक कक्षा के लिए डिजिटल बोर्ड एक बड़े डोम चारदीवारी एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को हवाई यात्रा जैसी प्रेरक घोषणाएं की । कार्यक्रम का संचालन विनोद पाटीदार व संजय कुमार जैन ने किया आभार व्याख्याता मनमोहन दान ने किया।