17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभक्ति वातावरण में मनाया स्वतन्त्रता दिवस

Rajasthan

पालोदा. राउमावि में पंचायत स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता शंकरलाल खराडी ने की। मुख्य अतिथि देवेन्द्र त्रिवेदी तथा विशिष्ट कांतिलाल शर्मा, राजेन्द्र पंचाल, लीलाराम त्रिवेदी, रमेशचन्द्र उपाध्याय, दुर्गाशंकर गामोट रहे। अतिथि स्वागत उद्बोधन संस्थाप्रधान हितेश सुथार ने दिया। छात्र-छात्राओं ने परेड, साहित्यिक- सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। संचालन राकेश महवाई तथा आभार हितेश गामोट माना। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्या सोविला माथुर ने तथा राउमावि मेतवाला में विट्ठल सावडा ने ध्वजारोहण किया।