17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसुविधा पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Rajasthan

खोड़न. ग्राम पंचायत सुजाजी गढ़ा के सामाफला गांव में ग्रामीणों ने एकत्र होकर मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ध्वजारोहण के लिए आज तक कोई सरकारी भवन नहीं है। करीब 80 घरों की आबादी वाले गांव में न स्कूल, न आंगनवाड़ी केंद्र और न ही चिकित्सा सुविधा है। छोटे बच्चे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पढ़ने जाते हैं, जबकि कई बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। करीब 11 वर्ष पूर्व स्कूल का एकीकरण कर दिया गया था और पुराना भवन वर्तमान में खंडहर पड़ा है। ग्रामीण लंबे समय से इसी भवन में आंगनवाड़ी केंद्र शुरू करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व वार्ड पंच नारायण सिंह सोलंकी ने उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। ग्राम पंचायत प्रशासक सोमेश्वर सोलंकी ने बताया कि बंद स्कूल भवन में आंगनवाड़ी शुरू कराने के प्रयास जारी हैं। साथ ही चिकित्सा सुविधा के लिए विभाग को अवगत कराया गया है।