
आनंदपुरी, उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह पीएम श्री गोविंद गुरु खेल मैदान में हआयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विकास अधिकारी बलवीर चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीना रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में तहसीलदार नरेंद्र चौधरी, सीबीईओ जगदीश सागवाड़िया, बीसीएमओ गणेश मईड़ा एवं प्रशासक आनंदपुरी हीना ताबियार मौजूद रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में रविन्द्रनाथ पारगी ने शिरकत की।
समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद आनंदपुरी थाना पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा पीटी परेड प्रस्तुत की गई। समारोह में निजी विद्यालयों सहित पीएम श्री गुरु गोविंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन प्रधानाचार्य मोहनलाल पटेल ने दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 अधिकारी-कर्मचारियों एवं 4 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Updated on:
17 Aug 2026 06:00 am
Published on:
17 Aug 2026 06:00 am
