बांसवाड़ा

राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस

Rajasthan

दगढ़ी. उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पीएम श्री विद्यालय गढ़ी एवं नगर पालिका के तत्वावधान में गढ़ी हिम्मत खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़ी उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ ने की। मुख्य अतिथि गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा रहे। गढ़ी वृताधिकारी बाबूलाल रैगर, गढ़ी तहसीलदार शंकरलाल बुनकर, गढ़ी विकास अधिकारी दिनेश पाटीदार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र समाधिया, गढ़ी थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह अरथूना तहसीलदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक कैलाश मीणा और उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ हुई। उस के उपरांत राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं की आकर्षक पीटी परेड ने सभी का ध्यान खींचा। इस अवसर पर 64 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गढ़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने भी देश भक्ति का गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया। संचालन लोकेंद्र सिंह राव ने किया एवं आभार पीएम श्री विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र जैन ने व्यक्त किया।

राउमावि परतापुर का कार्यक्रम सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम, परतापुर में हुआ। अध्यक्षता धुलजीभाई मामू ने की। मुख्य अतिथि एसडीएमसी अध्यक्ष यशवंत भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश मेहता, ललित कमाल, हसगी भाई, शब्बीर भाई, सुशील भाई पंचोरी एवं एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्य रहे। प्रधानाचार्या ममता मीणा ने विद्यालय की उपलब्धि बताई। कक्षा 10 एवं 12 के प्रतिभावान विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से ऊपर प्राप्तांक वाले छात्रों का अभिनंदन किया।

पीएसपी संस्थान में सहकारिता विभाग के निरीक्षक गौरव चौहान मुख्य अतिथि रहे। संस्था प्रबंधक डॉ. विशेष पंड्या, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. मनीष पंड्या एवं डॉ. भागीरथ शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट मुकेश पंड्या एवं अतिथियों की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स की रैंक सेरेमनी आयोजित की गई। अन्नदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 36 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मोरड़ी (गढ़ी) में समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र डामोर ने की। मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष पूनम राठौड़ एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश पंड्या, रमणलाल पारीख, निपेश डामोर, रमेश नागदा, जयंतीबाला पारीख, रंजन कुंवर, वनिता द्विवेदी, सुभाष डामोर और परेश डिंडोर रहे।

राउप्रा विद्यालय हतोलिया पाडा मे स्वतंत्रता दिवस समारोह नानूलाल खांट की अध्यक्षता में हुआ। ध्वजारोहण उपरांत नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

राउमावि बोरी में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक कर्मा देवी ने की। मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र पाटीदार, दलजी पाटीदार, कालूराम यादव, वालमा यादव, नानूलाल पंचाल, लालजी पाटीदार रहे। स्वागत उद्बोधन प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाटीदार, उप प्रधानाचार्य धनेश्वर खाट, ललित आर पाटीदार ने व्यक्त किया। इसरकारी एवं निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

विद्या निकेतन उप्रावि बोरी मे दिनेश उपाध्याय की अध्यक्षता एवं जगदीश भट्ट के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथि परिचय संस्था प्रधान प्रदीप शाह ने किया, संचालन दक्षा उपाध्याय ने एवं आभार प्रकट त्रयंदकेश्वर ने व्यक्त किया।

राउमावि लोड़दा में प्रधानाचार्य पल्लव भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि लालेंग पाटीदार, कल्पेश पाटीदार, दलजी पाटीदार, अमरजी पाटीदार, कोदर भाई पंचाल रहे। पूर्व सरपंच हीरालाल बामनिया ने विद्यालय विकास के लिए 50 हजार की सहयोग राशि दी। वहीं कल्पेश पाटीदार एवं संतोष ने सरस्वती मंदिर एवं मूर्ति के लिए सहयोग राशि दी।

Updated on:
17 Aug 2026 06:00 am
Published on:
17 Aug 2026 06:00 am