
डडूका. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 20 सरकारी संस्थाओं के सामूहिक तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सैयद नजमुद्दीन तथा महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रधानाचार्य नितिन जैन ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में राष्ट्रप्रेम का रंग भर दिया। समारोह में प्रशासक एवं सरपंच रेखा महवाई, लैम्प्स अध्यक्ष जीवनराम पाटीदार सहित विभिन्न सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
खेरन का पारड़ा सहित कई विद्यालयों में उत्साह: खेरन का पारड़ा में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पटेल, मलाना में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह राव, बाडिया में शंभूलाल ताबियार, नाहाली में प्रधानाचार्य जयंतिलाल पाटीदार तथा ओडवाड़ा में प्रधानाचार्य दिनेश जैन के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।