
कलिंजरा. कस्बे में 80 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। रा उ मा वि कलिंजरा में प्रधानाचार्य विनोद कुमार,शारदे विघा विहार में हरिप्रिया भावसार, पंचायत परिसर में प्रशासक प्रशान्त जैन, पुलिस थाना परिसर में सी आई तेजूसिह, आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डा सौरभ दोसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा रवि, सर्वोदय पब्लिक स्कूल पर नवीन कलाल एवं मुख्य आयोजन स्थल पर प्रशासक प्रशान्त जैन ने ध्वजारोहण कर गाड़ आफ आनर दिया। मुख्य आयोजन स्थल पर पर सभी स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग पी टी परेड, नृत्य करतब, कविता, संगीत प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर कस्बे में चातुर्मासरत आर्यिका सिद्ध श्री ससघ भी बच्चों को आशिर्वाद देने पहुंचा। आर्यिका सिद्ध श्री ने कहा कि 80 वर्ष पूर्व आज के दिन हम भारतवासियों के लिए बड़े गर्व का पैगाम स्वतंत्रता के रूप में नौजवानों के पुरुषार्थ से मिला था। जिसे हमें बचाये रखना होगा। कार्यक्रम में प्रशासक प्रशान्त जैन, प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने भी संबोधित किया।
हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
कलिंजरा. सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कलिंजरा में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक नवीन कुमार जी कलाल ने की। मुख्य अतिथि सुरेश जी गरासिया तथा विशिष्ट अतिथि तोलजी डामोर, कपिल भाटिया, मगनलाल वडखिया, हिमांशु टेलर रहे । कार्यक्रम का संचालन पराग जैन ने किया।
इस अवसर पर आरबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राएं पूर्वी यादव व वंदना पटेल को विद्यालय की ओर से प्रोत्साहन राशि दी।