बांसवाड़ा

दिल्ली में तबलीगी जमात में गए बांसवाड़ा के लोगों के संकेत नहीं, दस लोग भोपाल में होने की जानकारी

Coronavirus Update, Tablighi Jamaat News : विभिन्न थाना क्षेत्रों में पड़ताल का क्रम जारी, हालांकि अबतक एक भी शख्स की पुष्टि नहीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2020, 1:24 PM IST
दिल्ली में तबलीगी जमात में गए बांसवाड़ा के लोगों के संकेत नहीं, दस लोग भोपाल में होने की जानकारी
दिल्ली में तबलीगी जमात में गए बांसवाड़ा के लोगों के संकेत नहीं, दस लोग भोपाल में होने की जानकारी

बांसवाड़ा. दिल्ली में तबलीगी जमात के मरकज से देशभर में बिखरे लोगों में कोरोना संक्रमण के कई केस होने के मद्देनजर गुरुवार को दूसरे दिन भी बांसवाड़ा में पुलिस की तहकीकात जारी रही। हालांकि जिले में अब तक ऐसा एक भी शख्स सामने नहीं आया है। इस जमात से जुड़े दस जने भोपाल में बताए गए, जिनकी वापसी नहीं हुई है। ऐसे में दिल्ली से संक्रमित होकर किसी के भी बांसवाड़ा आने के संकेत नहीं है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने बताया कि इस मामले को लेकर शहर में छानबीन के बाद जिले के सज्जनगढ़, कुशलगढ़, आनंदपुरी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पड़ताल करवाई गई। कहीं से भी दिल्ली के मरकज में शामिल होकर स्थानीय लोग आने की जानकारी नहीं है। जिले से दस जने ऐसे हैं जो भोपाल में हैं। वे भी दिल्ली गए या नहीं, स्थिति अस्पष्ट है। माना जा रहा है कि मरकज से निकले कोरोना रोगियों एवं संदिग्धों में बांसवाड़ा का कोई नहीं है। फिर भी पुलिस का अनुसंधान जारी रखा गया है।

Published on: