बांसवाड़ा

ऑडियो वायरल : विधायक बोली- तोड़ दो टॉवर, मैं देख लूंगी, आंच नहीं आने दूंगी

टॉवर को लेकर विधायक का ऑडियो वायरल, सरपंच बोलीं- अंग्रेजी में लिखा था, समझ नहीं आया तो दे दी अनुमति, कुशलगढ़ का मामला

2 min read
ऑडियो वायरल : विधायक बोली- तोड़ दो टॉवर, मैं देख लूंगी, आंच नहीं आने दूंगी

कुशलगढ़. कस्बे के आबादी क्षेत्र में एक मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी के टॉवर को लेकर कुशलगढ़ विधायक का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह आपत्ति करने वाले ग्रामीणों को टॉवर तोडऩे के लिए कह रही है और सरपंच पर भी रुपए लेकर अनुमति देने का आरोप लगा रही है। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। वहीं इस पूरे मामले में महिला सरपंच ने भी स्वीकृति के पत्र को अंग्रेजी में लिखा होने से समझ में नहीं आने का तर्क दिया हैं। दरअसल नगर के बाईपास रोड पर नोहरा स्कूल के पास एक निजी कंपनी ने टॉवर लगाया है। जिसकी अनुमति ग्राम पंचायत पोटलिया ने दी है। कुछ ग्रामीण एवं विधायक इस पर आपत्ति जता रहे हैं। हाल ही मामले में विधायक रमीला खडिया का एक ऑडियो वायरल हुआ हैं, जिसमें वो एक ग्रामीण को टॉवर को तोडऩे के लिए कह रही हैं। ऑडियो में वे कह रही हैं कि टॉवर नहीं लगाने के लिए एसडीएम व पुलिस को पहले ही बताया था, लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच ने रुपए खाकर स्वीकृति दी है। विधायक टावर तोडऩे के बाद हालात स्वयं ही संभालने की बात कह रही है। इस संबंध में विधायक खडिय़ा का कहना है कि टॉवर से रेडिएशन का खतरा है, पास ही स्कूल है और पूर्व में ही नहीं लगाने की बात कहीं थी। फिर भी लगाया है।

इधर, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
दूसरी ओर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर टॉवर हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि टॉवर रातोंरात लगा है। टॉवर नहीं हटने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा। टॉवर नहीं हटने की स्थिति में होने वाली परिस्थितियों के लिए प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। इधर, इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

अंग्रेजी में लिखा था
हमें नियम की जानकारी नहीं दी थी। अंग्रेजी में कागज लेकर आए थे। पता नहीं चला, हमने अनुमति दे दी।
- रेखादेवी खडिया, सरपंच पोटलिया


इनका कहना है
टॉवर लगाने की अनुमति दी है, बदले में कंपनी ने पंचायत को चेक दिया है। अब आपत्ति आई तो हटाने के लिए कहा जाएगा।
- गौतम शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी पोटलिय

Published on:
02 Nov 2020 05:34 pm
Also Read
View All