बांसवाड़ा

मुस्लिम महासभा की बैठक में बोले अतिथि- ‘जिस समुदाय ने देश को पहला शिक्षामंत्री दिया, वह शिक्षा में पिछड़ गया है’

‘समग्र उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी’

2 min read
मुस्लिम महासभा की बैठक में बोले अतिथि- 'जिस समुदाय ने देश को पहला शिक्षामंत्री दिया, वह शिक्षा में पिछड़ गया है'

बांसवाड़ा. मुस्लिम महासभा की बैठक रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान गाजियाबाद और अंजुमन इस्लामिया सदर नईम शेख की अध्यक्षता में हुई। विशिष्ट अतिथि पूर्व उपसभापति अमजद हुसैन, राष्ट्रीय सचिव रियाज शेख, पार्षद तुफैल अहमद सिंधी, मध्यप्रदेश प्रभारी मुस्तकीम मकरानी, पंच सदर सादिक नायक, तालीम सैकेट्री सादिक अफगानी, मालियत सेकेट्री जाहिर एहमद रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज मुस्लिम वक्फ संपत्ति खुर्दबुर्द हो चुकी है और इसका लाभ समुदाय को नहीं मिल रहा है। उनहोंने कहा कि शिक्षा की कमी के कारण केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी समाज को नहीं मिल रहा है। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए युवाओं को शिक्षित और जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस समुदाय ने देश को पहला शिक्षामंत्री दिया, वह शिक्षा में पिछड़ गया है।

ऐसे में समुदाय में शिक्षा की अनिवार्यता लागू करने की आवश्यकता है। प्रदेश प्रभारी कलीम मोहम्मद ने कहा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देकर विकास की मुख्य धारा से जोडऩे की पैरवी की। मध्यप्रदेश प्रभारी मुस्तकीम मकरानी ने भीड़तंत्र द्वारा गो हत्या के नाम पर हो रही हत्या को रोकने की बात कही और जागरूक होकर ऐसे मुद्दों पर संवैधानिक रूप से आवाज बुलन्द करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष रियाज खान ने राजस्थान में सच्चर कमेटी जागरूकता के लिए आमसभा करने और समाज को सच्चर कमेटी रिपोर्ट के बारे में जागरूकता अभियान शुरू करने की बात कही। अंजुमन सदर ने जिला स्तर पर समाज में शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें

जानिए – शरीयत कोर्ट क्या हैं ?

कार्यकारिणी का विस्तार
महासभा जिलाध्यक्ष समीर एहमद ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश व जिला कार्यकारणी का विस्तार किया। इसमें नूरजमा पठान को प्रदेश सचिव, जावेद खान को देहात अध्यक्ष, हाजी आसिफ नायक को जिला संयोजक, शहीद शेख को नगर अध्यक्ष, सईद परवाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नार खान उपाध्यक्ष, मोहम्मद आफताब को जिला सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर हाजी नवाब खान, बुरहान पतरा , एजाज चौहान, इब्राहिम खान, रफीक मन्सूरी, गुड्डू फौजदार, रईस चौहान, मुस्लिम मिर्जा, इमरान चौहान, जाहिद चोपदार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

बेटी जन्म देने पर महिला को मिली सजा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी उड़ी धज्जियां

Published on:
16 Jul 2018 01:47 pm
Also Read
View All