बांसवाड़ा

धूप-बरखा की जुगलबंदी से खेतों में लौटी हरियाली

Rajasthan

धंबोला. चौरासी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों मौसम का बदला-बदला मिजाज किसानों के लिए राहत लेकर आया है। कभी तेज धूप तो कभी रुक-रुककर हो रही बारिश का मिला-जुला असर खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए अनुकूल साबित हो रहा है। खेतों में मक्का, सोयाबीन, धान सहित अन्य फसलें तेजी से बढ़ रही हैं और हरियाली की चादर बिछने लगी है।
किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों को केवल बारिश ही नहीं, बल्कि समय-समय पर धूप भी उतनी ही आवश्यक होती है। लगातार बारिश से जहां पौधों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है, वहीं बीच-बीच में निकलने वाली धूप पौधों को ऊर्जा देकर उनकी जड़ों को मजबूत बनाती है। इससे फसल का विकास संतुलित तरीके से होता है और रोगों का खतरा भी कम रहता है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि वर्तमान मौसम फसलों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। दिन में धूप और बीच-बीच में होने वाली बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम की यह अनुकूलता बनी रही तो इस बार खरीफ फसलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ गई है। किसान अब आगामी दिनों में भी इसी तरह संतुलित मौसम की कामना कर रहे हैं, ताकि फसलें बेहतर तरीके से विकसित होकर अच्छी पैदावार दे सकें।

Updated on:
02 Aug 2026 06:02 am
Published on:
02 Aug 2026 06:01 am
Also Read
View All
तुम से अच्छा कौन हैं, दिल लो जिगर लो जान लो…

परिणाम के दो माह बाद भी दस्तावेज सत्यापन के नहीं ठिकाने, अभ्यर्थियों में रोष – सागवाड़ा विधायक के ज़रिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन – अभ्यर्थियों की मांग: जल्द दस्तावेज़ सत्यापन करा आगामी रोजगार मेले में दी जाए नियुक्ति

नाली निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग संपर्क पोर्टल दर्ज परिवाद

Rajkumar Roat : राजकुमार रोत बोले- 309 कार्यकर्ताओं की सूची करें सार्वजनिक, मालवीया का पलटवार

Banswara: पत्नी की मौत का गम नहीं सह पाया पति, 6 महीने के मासूम को देख रोता रहा, अगले ही दिन उठाया आत्मघाती कदम