1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajkumar Roat : राजकुमार रोत बोले- 309 कार्यकर्ताओं की सूची करें सार्वजनिक, मालवीया का पलटवार

Rajkumar Roat : राजस्थान में BAP और कांग्रेस में सियासी संग्राम तेज हो गया है। सांसद राजकुमार रोत ने सदस्यता अभियान को 'हाईप्रोफाइल ड्रामा' बताया है और कहा 309 कार्यकर्ताओं की सूची सार्वजनिक करें।
2 min read
Google source verification
Rajkumar Roat said 309 workers list public Mahendrajeet Singh Malviya counter attack

Rajasthan Politics : बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत व महेन्द्रजीतसिंह मालवीया। फोटो पत्रिका

Rajkumar Roat : बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि बीएपी का नाम लेकर पूर्व मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया अपना वजूद बढ़ाना चाहते हैं। यदि 309 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है, तो वह सूची सार्वजनिक करें। राजकुमार रोत जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के आदिवासी अधिकारों पर विशेष कार्यशाला में शामिल होकर शनिवार को मध्यप्रदेश सीमा से होते हुए बांसवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि महेन्द्रजीतसिंह मालवीया जयपुर गए थे और बीएपी कार्यकर्ताओं के नाम पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष सदस्यता अभियान का हाईप्रोफाइल ड्रामा किया है। पर, बीएपी इसका खंडन करती है।

महेन्द्रजीतसिंह मालवीया से पूछा जाना चाहिए कि क्या सदस्यता लेने गए तब उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष साथ गए थे? जयपुर जाने वाले और जिनका नाम सदस्यता ग्रहण की सूची में है वह अब उल्टा बीएपी की सदस्यता ग्रहण करना चाह रहे हैं। जयपुर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष के सामने बीएपी का नाम लेकर मालवीया अपने नंबर बढ़ाना चाहते हैं। यहां की युवा पीढ़ी समझदार है।

ट्रैप की कार्रवाई प्री-प्लानिंग - राजकुमार रोत

राजकुमार रोत ने आरोप लगाया कि बागीदौरा उपचुनाव के बाद से ही षड्यंत्र शुरू हो गए थे। पहले एसीबी की कार्रवाई की। उन्हाेंने कहा कि यह ट्रैप की कार्रवाई भाजपा के विधायक प्रत्याशी ने करवाई थी। भाजपा का मंडल अध्यक्ष कलक्टर-एसपी को डरा देता है। वह आदमी बीएपी के विधायक से कैसे डर सकता है और पैसा देने के लिए राजी हो गया। यह समझ से परे हैं। यह प्री-प्लानिंग है। अभी फिर फर्जी डिग्री का मामला लाए हैं। वह विधायक को मानसिक ट्राॅर्चर कर रहे हैं।

मालवीया का पलटवार, रोत का जन्म नहीं हुआ तब से कर रहा हूं राजनीति

पूर्व केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि राजकुमार का जन्म नहीं हुआ था तब से राजनीति कर रहा हूं। मुझे पता है कि स्वच्छ राजनीति कैसे की जाती है। उनकी पार्टी के ढकोसले सब समझ चुके हैं। उनका विधायक ताले लगाकर भाग गया है। जनता के काम नहीं हो रहे हैं, तो लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।

वह कौन से कार्यकर्ता घर से लेकर आए थे। बीएपी से जुड़े थे वह भी तो कांग्रेस से ही गए थे। अब उन्हें इस बीएपी की हकीकत पता लग गई है, तो उनका हाथ छोड़ रहे हैं। जनता समझ गई है कि बीएपी के नेता खुद अपना भला कर रहे हैं। उनके ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वयं कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर की थी। जल्द ही सभी नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।