1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों से की यातायात नियमों के पालन की अपील

Rajasthan

आचार्य चंद्रगुप्त के मंच पर पहुंची जान हैं तो जहान हैं की टीम



सरोदा,जान है तो जहान है अभियान की टीम ने सरोदा में आचार्य चंद्रगुप्त के सानिध्य में आयोजित राम कथा के मंच पर रात्रि में आयोजित भक्ति संध्या में पहुंच कर ग्रामीणों से सुरक्षित वाहन चलाने व यातायात नियमों के पालन की अपील की। टीम के पवन पंड्या ने अभियान के बारे में बताया तथा पांडाल में उपस्थित युवाओं को सुरक्षित वाहन व हेलमेट तथा सीट बेल्ट बांधने का संकल्प दिलवाया। फाउंडेशन के चिराग मेहता, पवन पंड्या, हरिदेव पुरोहित, शेख राजु भाई बर्तनवाला, सरोदा उप सरपंच प्रवीण पंड्या ने कहा की दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधें। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज की ओर से सदस्यों का सम्मान किया गया। संघ ने इस कार्य को श्रेष्ठ बताते हुए इस जन चेतना के कार्य को अनवरत ज़ारी रखने के साथ ही युवाओं को सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर नरेंद्र जैन, गजेंद्र जैन, सुरेश जैन, महेंद्र पंचोरी, श्रीपाल जैन, धनपाल जैन, जितेंद्र जैन, नवीन जैन, निलेश जैन, आदेश हैं, अमित जैन, विकास जैन, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
संचालन प्रतिष्ठाचार्य पंडित अरविंद जैन ने किया। आभार प्रवीण पंड्या ने व्यक्त किया।