1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banswara: पत्नी की मौत का गम नहीं सह पाया पति, 6 महीने के मासूम को देख रोता रहा, अगले ही दिन उठाया आत्मघाती कदम

Banswara News: बांसवाड़ा के शक्करवाड़ा गांव में सांप के काटने से पत्नी की मौत के बाद पति सदमे में आ गया। अंतिम संस्कार के अगले दिन उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
2 min read
Google source verification
Banswara Crime News

Ai Generated Photo

Banswara News: बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के शक्करवाड़ा गांव से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई थी। लेकिन महिला का पति इस खबर को सुनते ही सदमे में चला गया। पत्नी के अंतिम संस्कार करने के बाद वह अपने 6 महीने के बच्चे को देखकर फूट-फूटकर रोता रहा। बताया जा रहा है कि अगले ही दिन उसने जहरीली गोलियां खा लीं। उसे गंभीर हासलत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज अभी जारी है।

सांप के काटने से चली गई पत्नी की जान

शक्करवाड़ा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय सुनील अपनी 22 वर्षीय पत्नी सुनीता और 6 महीने के बेटे के साथ रहता था। 29 जुलाई को सुनीता को अचानक जहरीले सांप ने काट लिया। परिवार के लोग बिना देर किए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

सुनील सूरत से लौटा तो मिली दर्दनाक खबर

हादसे के समय सुनील गुजरात के सूरत शहर में मजदूरी कर रहा था। परिजनों ने उसे सिर्फ इतना कहा कि वह जल्दी से घर लौट आए। जब वह गांव पहुंचा, तब उसे पता चला कि उसकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं रही। यह सुनते ही वह पूरी तरह टूट गया। परिवार वालों के अनुसार वह बार-बार रोता और सिर्फ यही कहता रहा, 'हे राम, ये क्या हो गया।' इसके बाद वह लंबे समय तक गुमसुम बैठा रहा।

पत्नी की मौत का गम नहीं सह पाया पति

घटना के अगले दिन सुनीता का अंतिम संस्कार किया गया। घर लौटने के बाद जब सुनील की नजर अपने 6 महीने के बेटे पर पड़ी तो वह खुद को संभाल नहीं सका। पत्नी की याद में वह बार-बार रोने लगता और बच्चे को देखकर भावुक होता रहा। परिवार के लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह गहरे सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहा था। जानकारी के अनुसार, सुनील इतना सदमे में चला गय था कि उसने शुक्रवार शाम जहर की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हॉस्पिल लेकर गए। फिलहाल सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद 6 महीने का मासूम अपनी मां को हमेशा के लिए खो चुका है और वहीं उसके पिता हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। लगातार दो दिन हुई दर्दनाक घटनाओं की वजह से परिवार गहरे सदमे में है।