
पीठ.कस्बे के वार्ड 13 के मोहल्लेवासी की ओर से लोक निर्माण विभाग के नाम संपर्क पोर्टल पर अपूर्ण नाली निर्माण को पूर्ण कराने आग्रह किया है। सतीशकुमार पुत्र छगनलाल जैन ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष
2025-26 में अटल पथ योजना में 1.150 किमी सीसी सड़क दो करोड़ रुपए लागत से निर्मित की गई। जिसमे अधिकृत ठेकेदार की ओर से सीसी सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण जिम्मा अन्य को सौंपने से राजकीय संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय के सामने तरफ का कार्य अपूर्ण छोड़ दिया गया। जिससे परेशानी हो रही है। ऐसे में इसे पूर्ण कराने की मांग की हैं।
Updated on:
02 Aug 2026 06:00 am
Published on:
02 Aug 2026 06:00 am
