बांसवाड़ा

पत्रिका वागड़ महोत्सव : सेवा के साथ अपनत्व मिला तो खिलखिलाया चेहरें

Banswara Patrika News : बेस्ट पेंटिंग व फोटो पर मिलेगा पुरस्कार

2 min read
पत्रिका वागड़ महोत्सव : सेवा के साथ अपनत्व मिला तो खिलखिलाया चेहरें

बांसवाड़ा. राजस्थान पत्रिका बांसवाड़ा संस्करण के 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर से गांव तक कंबल, चप्पल वितरण के साथ ही कोरोना संक्रमण के दौर में जागरूकता कार्यक्रम का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। उत्सव फाउण्डेशन के सहयोग से मास्क का वितरण भी किया गया। प्राणिक हिलिंग फाउण्डेशन, प्रभाशंकर पंड्या सेवा संस्थान परतापुर के सहयोग से करीब 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। सदस्य मोरड़ी, झड़स, भीलूड़ा, पातेला, भरड़ाजाल, अवलपुरा, बजवाना, हथोलिया पाड़ा, नाहली, पाटिया डूंगरा आदि गांवों में जरूरतमंदों तक पहुंचे एवं कंबल वितरित किए। इसी क्रम में स्काउट-गाइड के तत्वावधान में 23 जनवरी को सुबह 11 बजे जागरूकता रैली अंबेडकऱ सर्कल से निकाली जाएगी।

प्रोत्साहन के साथ पुरस्कार भी
महोत्सव के तहत 25 जनवरी तक फोटो-पेंटिंग ऑफ द डे के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के एक-एक बेस्ट फोटो एवं पेंटिंग को पुरस्कृत किया जाएगा। फोटो व पेंटिंग 22 से 25 जनवरी के बीच की होनी आवश्यक है। पाठक फोटो व पेंटिंग मोबाइल नंबर 9680443402 व 7023917023 पर प्रतिदिन शाम पांच बजे तक भेज सकेंगे।

दुर्घटना में खो चुके हाथ-पैर तो मिलेगी मदद
महोत्सव में 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से कालिका माता स्थित मां उमा निराश्रित बालिका गृह में अंग-उपकरण चिह्निकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें वागड़ के दोनों ही जिलों के ऐसे विशेष योग्यजन जो किसी दुर्घटना में हाथ-पैर गंवा चुके हैं, उनका नाम लेने के साथ चिह्निकरण किया जाएगा। बाद में उन्हें उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। शिविर के लिए पंजीयन 7665434891 पर कराया जा सकता हैं।

यहां बालिका सप्ताह के तहत कार्यक्रम
इधर, भारत विकास परिषद शाखा बांसवाड़ा की ओर से गर्ल चाइल्ड वीक के तहत निर्धन बालिकाओं को कंबल वितरित किए गए। परिषद कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजिका डॉ. आशा मेहता, अध्यक्ष विनोद शाह, सरोज नगावत, डॉ. दर्शना त्रिवेदी, धर्मिष्टा पंड्या, सरोज शाह, शान्तिलाल सेठ, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, महावीर नश्नानावत, पुष्पेंद्र सराफ , सचिव सुबोध मालोत उपस्थित थे ।

Published on:
22 Jan 2021 03:11 pm
Also Read
View All