बांसवाड़ा

‘शारीरिक शिक्षकों पर पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं अनुशासन की जिम्मेदारी’

Rajasthan

सागवाड़ा. राजकीय एवं निजी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत जिले के समस्त शारीरिक शिक्षकों की सत्रारम्भ वाकपीठ समारोह वाडेल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार शाम को हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र खोड़निया थे। अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट ललित पंचाल ने की। विशिष्ट अतिथि कैलाश रोत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दीपक उपाध्याय, दीनबंधु पाटीदार, इंद्रजीत मकवाणा, एसीबीईओ प्रशांत शर्मा, वाकपीठ जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र अम्बाड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शाशि) भोगीलाल कलाल, जिला खेल प्रभारी हेमेंद्र माली, वीरेन्द्रसिंह राव एवं मगनलाल यादव थे। संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

अतिथियों ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में शारीरिक शिक्षक को हमेशा याद रखता है। शारीरिक शिक्षक विद्यार्थियों का वास्तविक हितैषी होता है। विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का पद अनुशासन जैसी बड़ी जिम्मेदारी वाला होता है। जीवन में अनुशासन रहने का सबक शारीरिक शिक्षकों से सीखा है। शारीरिक शिक्षक विद्यालय की धुरी होता है। वास्तव में शारीरिक शिक्षक के बिना विद्यालय चलाना मुश्किल होता है। एक पीटीआई विद्यालय के लिए बेहतरीन काम करने वाला कार्यकर्ता होता है। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अनुशासन दोनों संभालता है।

समारोह के दौरान अतिथियों ने जिले के 16 उत्कृष्ट शारीरिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वाकपीठ में रिक्त पड़े पदों पर सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर महेश गरासिया एवं कोषाध्यक्ष पद पर महेश दवे का मनोनयन किया। वाकपीठ के लिए चंद्रकांत व्यास सरोदा, कालूराम कलासुआ पिपलागूंज, भूपेश कोठारी सीमलवाड़ा, लक्ष्मणलाल डेंडोर पाडली गुजरेश्वर ने , मदनलाल कटारा रास्तापाल, रमेश डामोर चिखली, मगनलाल यादव चिबुड़ा, रमेशचन्द्र पाटीदार घाटा का गांव, रविशंकर चाडोली, कांतिलाल अंबाडा, जीवराम आमलिया वसीपाल एवं देवीसिंह चौहान घोडापला ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान राजीव भोई, गजेन्द्र जोशी, सोमेश्वर डेंडोर, हरीश रोत, प्रकाश पाठक, मोहन पाटीदार, दर्शन गामोठ, अशोक पाटीदार, जितेंद्र पुरोहित, देवीलाल पाटीदार, निलेश व्यास, दीपक पाटीदार, गिरीश पाटीदार, महिला उपाध्यक्ष सुशीला पाटीदार, टीना परमार, हंसबाला परमार, दिनेश कटारा, प्रशांत पंडवाला, अरविंद डामोर, रामलाल खुमानपुर, गजेन्द्र जोशी, सोमेश्वर डेंडोर, सुखराम डामोर, मोहन कटारा, सचिन व्यास, मिलन पाटीदार, चंद्रवीरसिंह पवार मौजूद रहे। संचालन चन्द्रेश रावल ने किया। भंवरलाल बुनकर ने आभार व्यक्त किया।

Updated on:
13 Aug 2026 06:01 am
Published on:
13 Aug 2026 06:01 am