बांसवाड़ा

शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी कल सागवाड़ा में

Rajasthan

पेज नंबर एक छोटी खबर.....

सागवाड़ा. माध्यमिक शिक्षा विभाग डूंगरपुर के अधीनस्थ राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका तथा एमजी विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रभारियों की सत्रारंभ दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ सोमवार को वाडेल बालिका उमावि में होगा। वाकपीठ संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह सोमवार सुबह 10 बजे होगा। वाकपीठ जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र अम्बाडा ने बताया कि दो दिवसीय संगोष्ठी में विभाग द्वारा शामिल किए गए नए खेलों के नियमों एवं मेजरमेंट पर विशेषज्ञों की वार्ता होगी। समापन सत्र में सेवानिवृत्त होने वाले 16 शारीरिक शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा भोगीलाल कलाल एवं जिला खेल प्रभारी हेमेन्द्र माली ने बताया कि सभी शारीरिक शिक्षक वाकपीठ में निर्धारित पोशाक में उपस्थित हों।

Updated on:
09 Aug 2026 06:01 am
Published on:
09 Aug 2026 06:01 am