8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिड डे मील भोजन की होगी निगरानी

Rajasthan

साबला। सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर एसएमसी से नियमित निगरानी कराने के आदेश दिए हैं।
निर्देशों के अनुसार एसएमसी सदस्यों को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्धारित मेन्यू के पालन, खाद्यान्न भंडारण, भोजन वितरण तथा विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दर्ज कर उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसएमसी सदस्यों को आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी निगरानी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।