8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदी के हिंडोले में झूले श्रीगोवर्धननाथजी

Rajasthan

धंबोला. पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार सायंकाल हिंडोला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित मनोरम उत्सव में ठाकुरजी को चांदी के भव्य हिंडोले में विराजित कर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। मंदिर परिसर भक्ति, पद-गायन और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा। उत्सव के मनोरथी जयप्रकाश रामशंकर पंड्या रहे। मंदिर के मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या एवं इंदुलत्ता पंड्या ने ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार कर उन्हें चांदी के हिंडोले में विराजित किया। भक्तों ने परंपरानुसार हिंडोला पदों का सुमधुर गान तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। इस अवसर पर रामशंकर मगनलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, भानुप्रसाद पंड्या, मुकेश पंड्या, भारती देवी पंड्या, रंजन पंड्या,साधना पंड्या, संगीता पंड्या, प्रीति पंड्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।