8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ग्रामीण स्कूलों में भी प्रतिभा खोज अभियान चलाकर प्रतिभाओं को आगे लाएं’

Rajasthan

कटकेश्वर में जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ
पूंजपुर। जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक सत्रारम्भ( प्रारंभिक शिक्षा) दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ राउप्रावि रायना के तत्वावधान में कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वेलजी पाटीदार, जिला शिक्षाधिकारी हेमंत पंड्या , बड़लिया पीईईओ प्रवीण कुमार भोई,अनिल गुप्ता ,रामजी पाटीदार, सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार,लक्ष्मण सिंह चौहान ,कल्याण सिंह चौहान,लाल सिंह चौहान, शंभूसिंह चौहान के आतिथ्य में हुआ। प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र व्यास एवं वाकपीठ अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। एक डॉक्टर बीमार को ठीक करता है, लेकिन एक शारीरिक शिक्षक पूरे समाज को बीमार होने से बचाता है।आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और जंक फूड में फंस गए हैं। मोटापा, डिप्रेशन, अनुशासनहीनता बढ़ रही है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा प्रतिभाशाली हो और संसाधन के अभाव में पीछे न रहे। ग्रामीण स्कूलों में भी प्रतिभा खोज अभियान चलाकर प्रतिभाओं को आगे लाए। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डूंगरपुर रमेश रोत ,शारीरिक शिक्षक जिलाध्यक्ष मगन लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत,सचिव सुरेन्द्र भट्ट ,लाल सिंह अहाडा,सुदर्शन सिंह चौहान सहित जिले के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिंह बनकोड़ा ने किया व आभार ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भमावत ने जताया। एक दिन का भोजन देने वाले भामाशाह कल्याण सिंह चौहान का बहुमान किया गया। संगोष्ठी में कल्याण सिंह पंवार ने मौसमी बीमारियों और इसकी रोकथाम,प्रदीप पंड्या ने नवीन तकनीक एवं उसका खेल में प्रभावी प्रयोग,अरविंद जोशी ने साल भर योग व्यायाम एवं खेल क्रियाएं,सुरेश भट्ट ने विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की भूमिका सहित कई खेलो पर अपनी वार्ताएं दी।