बांसवाड़ा

आकस्मिक निरीक्षण से आई हकीकत आई सामने: जेल में अपराधियों के पास मिला आपत्तिजनक व चौंकाने वाला सामान

जिला कारागृह ( banswara jail ) में एक बार फिर मोबाइल फोन ( police found mobile in jail ) सहित अन्य सामान मिलने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है। ( banswara news )
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 1:39 AM IST
Feature image

बांसवाड़ा.

जिला कारागृह ( banswara jail ) में एक बार फिर मोबाइल फोन ( police found mobile in jail ) सहित अन्य सामान मिलने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है। जेल की सुरक्षा में चूक मंगलवार को उस समय सामने आई जब पुलिस अधीक्षक केशर सिंह शेखावत, एडीएम नरेश बुनकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी जाप्ते के साथ अचानक जेल का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।

यह है पूरा मामला ( Banswara news )

एसपी ने बताया कि इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई तो हॉस्पीटल बैरक नंबर सात में होर्डकोर अपराधी सिराज पुत्र रियाज खान अहमद के कब्जे से दो मोबाइल, मोबाइल चार्जर सहित बड़ी मात्रा सिगरेट, बीडी, तम्बाकू, कैंची, उस्तरा सहित अन्य सामान बरामद हुआ। इसके अलावा हार्ड कोर अपराधी सिराज के भाई इम्तियाज पुत्र रियाज के कब्जे से एक मोबाइल दो चार्जर सहित बीडी, सिगरेट, तम्बाकू सहित अन्य आपत्ति जनक व प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
20 Nov 2019, 1:39 AM IST
Published on: