26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे ने चंद लम्हों में उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

( bike accdent in rajsamand ) खड़े टैंकर से टकरा जाने से बाइक सवार पिता व मासूम पुत्र की मौके पर ही मौत ( father son died in accident ) हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ( road accident in rajsamand )
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 18 Nov 2019, 7:20 PM IST

राजसमंद/चारभुजा.
थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित गोमती-कितेला मार्ग पर रविवार रात रोड पर खड़े टैंकर से टकरा जाने से बाइक सवार पिता व मासूम पुत्र की मौके पर ही मौत ( father son died in accident ) हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


यह है पूरा मामला ( road accident in rajsamand )

थानाप्रभारी भरतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुण्डवास देवगढ़ निवासी सुखदेव (32) पुत्र गोपीलाल वागरिया उसके पांच वर्ष के मासूम पुत्र सीताराम को लेकर बाइक पर सवार होकर ग्राम खरनीखेड़ा में रिश्तेदार के यहां सामाजिक कार्यक्रम में गए थे। वे दोनों सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान राजमार्ग पर गोमती व कितेला के बीच सड़क पर खड़े एक टैंकर के पीछे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे ( Two killed in road accident ) के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ( bike accdent in rajsamand )

सूचना पर हेड कांस्टेबल राकेशसिंह व जयसिंह भी मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारभुजा लाया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव रात को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए, जिनका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

रिश्तेदार ही बना दरिंदा: चलती बस में 12 साल की बालिका से किया बलात्कार


अपहरण कर युवक ने किया युवती से बलात्कार, पुलिस ने दबोचा


खुशियां बदलीं मातम में: सुहागन बनने के चौथे दिन उजड़ा सुहाग, नव-नवेली दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग