26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक आईडी हैक कर बहन से मदद के बहाने मांगी धनराशि, कर डाली हजारों रूपए की ठगी

सायबर ठगी के नए-नए मामले ( cyber crime in jaipur ) सामने आ रहे हैं। जिसे रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला एक युवक की फेसबुक आईडी हैक करके एक रिश्तेदार से मदद के बहाने सोलह हजार रुपए बैंक खाते में डलवाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ( Jaipur crime news )
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 19 Nov 2019, 1:29 AM IST

जयपुर।
राजधानी में लगातार सायबर ठगी के नए-नए मामले ( cyber crime in jaipur ) सामने आ रहे हैं। जिसे रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला एक युवक की फेसबुक आईडी हैक करके एक रिश्तेदार से मदद के बहाने सोलह हजार रुपए बैंक खाते में डलवाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )

पुलिस ने बताया कि रुई वालों की गली रामगंज निवासी गोतम मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी फेसबुक आईडी हैक करके बहन उषा को मैसेज भेजकर 16 हजार रुपए मांगे गए। भाई का मैसेज देखने के बाद उषा ने तुरंत अपने पति से मदद के लिए 16 हजार रुपए ट्रांसफर ( cyber crime. online fraud ) करवा दिए। उसके बाद कॉल कर पूछने पर पीडि़त को ठगी का पता चला।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की


परिचितों से जानकारी करने पर आईडी हैककर कई लोगों से मदद के बहाने रुपए मांगने का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ( online thagi ) जांच शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रिश्तेदार ही बना दरिंदा: चलती बस में 12 साल की बालिका से किया बलात्कार


अपहरण कर युवक ने किया युवती से बलात्कार, पुलिस ने दबोचा


खुशियां बदलीं मातम में: सुहागन बनने के चौथे दिन उजड़ा सुहाग, नव-नवेली दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल