बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : टोने-टोटके के झांसे के बाद यौन शोषण, बाला सिंदुर का ढोंगी गिरफ्तार

Banswara Crime News : धोखे से फोटो खींचकर वायरल भी किए आरोपी ने

2 min read
बांसवाड़ा : टोने-टोटके के झांसे के बाद यौन शोषण, बाला सिंदुर का ढोंगी गिरफ्तार

बांसवाड़ा. टोने-टोटके के नाम पर झांसेबाजी कर यौन शोषण करने के एक मामले का खुलासा कर कलिंजरा थाना पुलिस ने शनिवार को गुजरात के कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। सीआई महिपालसिंह ने बताया कि इस संबंध में गत 8 मई को पीडि़ता के पति ने रिपोर्ट दी थी। इसमें उसने बताया कि 6 मई को उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई। काफी तलाश की पर कहीं नहीं मिली, तो उसने थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। फिर दूसरे दिन सुबह वह क्षेत्र के एक पुल के पास बदहवास हालत में मिली। दिलासा देकर पुलिस के सामने पूछताछ करने पर बताया कि वह घर में सोई हुई थी। फिर अचानक उठकर निकल पड़ी और पैदल ही एक कस्बे में पहुंची। जहां ठेकेदार साबिर हुसैन मिला। उसने कुछ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर अपने साथ किसी के घर ले गया। पीडि़ता ने वहां भी उसे चाय में कुछ नशीली चीज मिलाकर पिलाना बताया, जिससे बेहोशी हुई। फिर आरोपी ने उसके फोटो खींचा और सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है। परिवादी ने जादू-टोने से पत्नी को वश में करके लज्जा भंग करने और फिर फोटो खींचकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू की। प्रकरण में पीडि़ता के धारा 164 के बयान करवाने पर गुजरात के बाला सिंदुर के व्यक्ति पर यौन शोषण करने का आरोप भी लगाया। इस पर केस तरमीम कर अनुसंधान आगे बढ़ाया, तो आरोपी गिरफ्तारी के अंदेशे पर इलाका छोड़ भागा। उसकी तलाश जारी रही। इसी बीच, शनिवार को मुखबीरों के जरिए सूचना मिली कि आरोपी जिले में आया हुआ है। इस पर टीम भेजकर धरपकड़ की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया है।
55 की उम्र में घिनौनी हरकत
प्रकरण के 55 साल की उम्र के प्रौढ़ की युवती के यौन शोषण की करतूत जानकर क्षेत्र के लोग सन्न हैं। पुलिस की पड़ताल से सामने आया कि गुजरात के बालासिंदुर इलाके से आकर बांसवाड़ा जिले में ठिकाना बना चुके आरोपी ने जादू-टोने से फायदा पहुंचाने का भ्रमजाल बनाया हुआ था। वह लंबे समय से जिले में रहकर भवन निर्माण से जुड़े कार्यों की ठेकेदारी के साथ जादू-टोने के नाम से लोगों को झांसा देकर अपना उल्लू सीधा करने में भी जुटा था। युवती से भी उसने मेलजोल टोटके के नाम पर ही किया और अपने साथ उसका का फोटो खींचकर वायरल किया।

#DEMO_PIC

Published on:
12 Jun 2021 09:29 pm
Also Read
View All