बांसवाड़ा

विद्यालय में सरस्वती प्रतिमा स्थापित

Rajasthan

पूंजपुर। बोडीगामा छोटा के राउमावि में बुधवार को मां सरस्वती प्रतिमा जयकारों के बीच स्थापित की गई।
प्रतिष्ठाचार्य शिवशंकर पंड्या के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान अर्जुनदास वैष्णव ने हवन में आहुतियां दी। प्रतिमा स्थापना कर आरती का लाभ लिया। महाप्रसाद का लाभ गिरधर पंड्या परिवार ने लिया। भामाशाहों का स्वागत कार्यवाहक संस्थाप्रधान संजय चौबीसा ने किया। इस अवसर पर धुलजी तेली, वालेंग पाटीदार, मोगजी , नारायण पंचाल, हरिदास वैष्णव, उर्मिला वैष्णव सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Updated on:
23 Jul 2026 06:02 am
Published on:
23 Jul 2026 06:02 am