बांसवाड़ा

बात बड़ो की कॉलम के लिए – बुजुर्गों के लिए अस्पताल में बनाया वातानुकूलित ‘रामाश्रय’ वार्ड

Rajasthan

सागवाड़ा. पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए दस बेड के वातानुकूलित ‘रामाश्रय’ वार्ड के तहत प्राथमिकता के साथ विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
प्रमुख चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. उमेश डामोर ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिक 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए अलग से पंजीयन, ओपीडी पर्ची, सामान्य जांच और डॉक्टर परामर्श में अलग कतार सहित विभिन्न लाभ मुहैया कराए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों को पंजीयन के लिए लंबी लाइन में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी। पंजीयन के लिए अलग से ‘रामाश्रय’ लिखी खिडक़ी पर सुविधा मिलेगी। बुजुर्गों के लिए दवा लेने अलग खिडक़ी बनाई गई है, जहां अलग से रोगी को दवाइयां उपलब्ध हो जाएंगी। प्राथमिकता के आधार पर बुजुर्ग रोगियों की जांच की जा रही है।
यह है प्रक्रिया

रजिस्टेशन काउंटर पर खुद को वरिष्ठ नागरिक बताना होगा।

उम्र प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, जन आधार, पेंशन कार्ड या अन्य पहचान पत्र रखना आवश्यक है
जरूरत होने पर व्हीलचेयर या सहायक सुविधा भी मांगी जा सकती है।


ऐसे मिलेगा फायदा

लाइन में कम इंतजार करना पड़ेगा।

जल्दी डॉक्टर से परामर्श मिल सकेगा।

जांच और पर्ची बनवाने में आसानी होगी।

कमजोरी या चलने-फिरने में दिक्कत वाले बुजुर्गों को राहत मिलेगी।

इनके लिए उपयोगी

60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग अकेले आने वाले या चलने में दिक्कत वाले मरीज नियमित वरिष्ठ नागरिक।

Updated on:
08 Aug 2026 06:01 am
Published on:
08 Aug 2026 06:01 am