
सागवाड़ा. आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मण्डल की बैठक विधायक कार्यालय में गुरुवार शाम को आयोजित हुई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, वार्डवार कार्ययोजना बनाने और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि विधायक शंकरलाल डेचा थे। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद कनकमल कटारा थे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन में नगर मंडल अध्यक्ष यशवन्त गवारिया ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में नगर के सभी 35 वार्डों में बूथ संरचना को मजबूत करना और नियमित कार्ययोजना के साथ संगठन को सक्रिय करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने वार्ड में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। घर-घर संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बतानी होंगी।
मुख्य अतिथि विधायक डेचा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र संगठन सर्वोपरि है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम करना है। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद कटारा ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क और जनता के साथ समन्वय को और अधिक मजबूत करना होगा। कार्यकर्ता गली एवं मोहल्ले में जाकर लोगों की समस्याएं सुने और उनका समाधान कराएं।
बैठक में नगर के विकास एवं संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से खुले मंच पर सुझाव भी आमंत्रित किए गए। कई कार्यकर्ताओं ने वार्डों में साफ.सफाई, पानी, सडक़ और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को लेकर सुझाव रखे।
बैठक में विशिष्ट अतिथि हेमन्त दादा पाठक, बदामीलाल मेहता, विजय कुमार जैन, आशीष गांधी, शंकरलाल अहारी एवं विधानसभा विस्तारक भरत भारिया उपस्थित रहे। इस दौरान नगर महामंत्री राधाकृष्ण टेलर्स, बालकृष्ण पाटीदार, मांगीलाल डामोर, योगेश सिंघवी, दिलीप मोड पटेल, शैलेष कंसारा, नगर मंत्री मुकेश तिवारी, भावेश माली, संगीता रोत, रेखा कटारा, तिलकनंदिनी शाह, नयन कटारा, जगदीश मोची, वासु अहारी, निवर्तमान पार्षद मनोज कंसारा, संजय पोरवाल, प्रकाश खटिक, करण हरिजन आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्णपाल सिंह चौहान ने किया। नानालाल दर्जी ने आभार व्यक्त किया।