बांसवाड़ा

80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, देश भक्ति गीतों से गूंज उठा

Rajasthan

खोड़न. क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजाजी का गढ़ा में प्रशासक सोमेश्वर सोलंकी की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ। प्रशासक ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। शिक्षाविद ईश्वर सिंह राठौड़ ने कक्षा पहली से बारहवीं तक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को चांदी के सिक्के एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। प्राचार्य प्रकाशचंद्र पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन प्रकाश बुनकर ने किया।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरोड़िया में संस्था प्रधान अशोक सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। भामाशाह कांति धुला खांट तथा स्वर्गीय धुलजी यादव की स्मृति में उनके पुत्रों ने बच्चों को पेन और कॉपियां वितरित कीं।

वागड़ सेंट्रल स्कूल सुजाजी का गढ़ा में संस्थाप्रधान पुष्पेंद्रसिंह शक्तावत की अध्यक्षता में पीटी परेड, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। थूरी बस्ती स्कूल में संस्था प्रधान किशोर जोशी ने ध्वजारोहण किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोड़न में प्रशासक अरविंद डिंडोर ने ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उम्बाड़ा स्कूल में प्रशासक सरोज देवी निनामा ने ध्वजारोहण किया। न्यू एज्यूकेशन स्कूल खोड़न में संस्थापक प्रदीप पंचोली ने ध्वजारोहण किया।

Updated on:
17 Aug 2026 06:00 am
Published on:
17 Aug 2026 06:00 am