बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : कुवैत से लौटा गढ़ी क्षेत्र का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों के लिए सेंपल

Coronavirus Updates, Covid-19 In Rajasthan : गढ़ी क्षेत्र के कुमजी का पारडा में प्रशासन ने लगाई निषेधाज्ञा, 42 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

less than 1 minute read
बांसवाड़ा : कुवैत से लौटा गढ़ी क्षेत्र का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों के लिए सेंपल

परतापुर/बांसवाड़ा. गढ़ी क्षेत्र के कुमजी का पारडा गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। बीसीएमओ डॉ. दीपिका रोत ने बताया कि क्षेत्र में कुवैत से लौटे 43 लोगों के सेम्पल 24 जून को भेजे गए थे। जिसकी शुक्रवार शाम मिली रिपोर्ट में कुमजी का पारडा निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

शेष 42 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। रोत ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले चार लोगों और गुरुवार को खेड़ा में संक्रमित युवक के सम्पर्क में आए 27 लोगों कुल 31 लोगों के सेम्पल आज भेजे गए है। इधर, कुमजी का पारडा में उपखण्ड प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगा दी है। यहां चिकित्सा टीम द्वारा शनिवार को घर-घर सर्वे शुरू किया जाएगा।

Published on:
26 Jun 2020 09:05 pm
Also Read
View All