बांसवाड़ा

लड़की की सहेली को युवक ने भेज दिए अश्लील फोटो, फिर जो हुआ आपके होश उड़ा देगा

युवती की सहेली को एक युवक ने कुछ अश्लील फोटो भेजे। उसमें पीड़िता के साथ ही उसकी सहेली व अन्य युवतियां थी। परिचित युवक से संपर्क किया, तो उसने स्वयं को साइबर एक्सपर्ट बताया। इसके बाद जो हुआ आप हैरान रह जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2025, 12:20 PM IST
girls missing
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक ने खिलाफ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर रुपए मांगने का मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी व थानाधिकारी रूप सिंह चारण ने बताया कि युवती ने परिजनों की मौजूदगी में मामला दर्ज कराया।

बताया साइबर एक्सपर्ट

रिपोर्ट में बताया है कि युवती की सहेली को एक युवक ने कुछ अश्लील फोटो भेजे। उसमें पीड़िता के साथ ही उसकी सहेली व अन्य युवतियां थी। परिचित युवक से संपर्क किया, तो उसने स्वयं को साइबर एक्सपर्ट बताया। युवतियों ने अपनी पीड़ा बताई तो उसने सोशल मीडिया से फोटो हटाने की गारंटी ली। साथ ही 56 हजार रुपए की डिमांड की।

एआई जनरेटेड लग रहे फोटो

युवती ने 6 हजार रुपए स्वयं के खाते से ऑन लाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शक हुआ यही संभव है ऐसे में हर्षिल नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में मोबाइल नंबर अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह फोटो एआई जनरेटेड लग रहे हैं।


यह भी पढ़ें

Updated on:
19 Apr 2025, 12:20 PM IST
Published on: