बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से तीन मासूमों की मौत, बचाने में मां डूबते-डूबते बची

Banswara Crime News : भूंगड़ा क्षेत्र के हंगरीपाड़ा गांव में शनिवार शाम को हुई घटना, शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए, महिला का उपचार जारी

less than 1 minute read
बांसवाड़ा : बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से तीन मासूमों की मौत, बचाने में मां डूबते-डूबते बची

बांसवाड़ा. जिले के भूंगड़ा थाना इलाके में शुक्रवार शाम हृदयविदारक घटनाक्रम में बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, वहीं उन्हें बचाने की जद्दोजहद में मां भी डूबने से बाल-बाल बची। इत्तेफाक से इनके साथ पांच साल की एक बच्ची भी थी, जिसने आसपास के लोगों को बताया तो महिला को बेसुध हालत में निकाला गया। इत्तला पर पहुंचे पुलिस दल ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, वहीं मोर्चरी में तीनों शवों को रखवाया गया है। अग्रिम कार्रवाई शनिवार को होगी। पुलिस के अनुसार वाकया शाम करीब चार बजे वाडगुन ग्राम पंचायत के हंगरीपाड़ा, महुवाल गांव में रमेश पुत्र नाथू के बिना मुंडेर के कुए पर हुआ। यहां उसके पड़ोसी गणेश की पत्नी जनता नहाने-धोने के लिए बच्चों को लेकर गई थी। वहां एक बच्चे के गिरने पर उसे डूबते देखकर मां के बचाने के प्रयास किए। इसी बीच उसके दो ओर बच्चे कुएं में डूब गए। हादसे की इत्तला शाम करीब साढ़े छह बजे भूंगड़ा थाना पुलिस को मिली। इस पर थानाधिकारी गजवीरसिंह के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की। सिंह ने बताया कि घटना में हंगरीपाड़ा वार्ड नंबर 10 के गणेश चरपोटा की दस साल की बच्ची गुड्डी, आठ साल की सारिका और पांच साल के बच्चे विजयपाल की डूबने से मौत हो गई।

Published on:
14 Aug 2021 04:10 pm
Also Read
View All