बांसवाड़ा

12 साल के बच्चे सहित तीन और कोरोना पॉजिटिव, बांसवाड़ा में आंकड़ा 114 पर पहुंचा

Coronavirus Updates, Covid-19 In Rajasthan : दो शहर में और एक कुशलगढ़ से आया नया, तकनीकी गड़बड़ी से देररात तक लैब में रहा संकट
2 min read
12 साल के बच्चे सहित तीन और कोरोना पॉजिटिव, बांसवाड़ा में आंकड़ा 114 पर पहुंचा
12 साल के बच्चे सहित तीन और कोरोना पॉजिटिव, बांसवाड़ा में आंकड़ा 114 पर पहुंचा

बांसवाड़ा. जिले में कोरोना संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को दो जने पॉजिटिव आने के बाद दूसरे दिन 12 साल के बच्चे सहित तीन और कोविड-19 से संक्रमित आने की पुष्टि हुई। इससे अब तक जिले में रोगियों की संख्या 114 हो गई है। जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल के पीएमओ डॉ. नंदलाल चरपोटा ने बताया कि शनिवार को शहर सहित जिलेभर के कुल 343 सेंपल की लैब में जांच की गई। इस बीच बार-बार बिजली गुल होने से एरर के चलते लैब का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा और सभी नतीजे रात साढ़े दस बजे तक स्पष्ट नहीं हुए। इस बीच, पेंडिंग संदिग्ध नमूनों में कुछ अलग रन कराए गए, जिनमें लोधा के नवोदय स्कूल क्वॉरंटीन कुवैत से आया 60 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा 45 वर्षीय एक नया रोगी शहर के नबीपुरा क्षेत्र से है, जबकि तीसरा कुशलगढ़ का 12 साल का बच्चा है।

इनमें होम क्वॉरंटीन चल रहे नबीपुरा का रोगी सिम्पटेमेटिक है, जिसका 16 जुलाई को सेंपल लिया गया था। उसे शहर में कोरोना लाइन लिस्टिंग कर रहे डॉ. जिमेश पंड्या और डॉ. अश्विन पाटीदार की टीम ने रात में ही अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। उप नियंत्रक डॉ. वीरेंद्र चरपोटा के अनुसार यह व्यक्ति तलवाड़ा, घाटोल आदि गांवों-कस्बों में चश्मे बेचता है। इसके मद्देनजर सूचना संबंधित इलाकों के बीसीएमएचओ को भेजी गई है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 114 कोरोना मरीज आ चुके हैं।

तीन और नेगेटिव हुए, अब आठ एक्टिव केस
इस बीच, एमजी अस्पताल में तीन पुराने पॉजिटिव जांच में नेगेटिव आए, तो रात में तीन नए रोगी आने से एक्टिव केस फिर आठ हो गए। सीएमएचओ के मुताबिक अब तक 114 केस में से 101 रिकवर हो चुके हैं, जिनमें से 98 पूरी तरह स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए है। दो का निधन हो गया। उधर, जिलेभर में 7977 लोगों की सेंपलिंग हुई है, जिनमें से 6996 नेगेटिव रहे। इसके अलावा तीन सौ से ज्यादा सेंपल के नतीजे लंबित हैं।

Published on:
19 Jul 2020 12:15 pm