कोटा

बांसवाड़ा : खाई के किनारे पलटा ट्रक, चालक व खलासी घायल

चालक और खलासी को हलकी चोटें आई
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2017, 8:41 PM IST
truck overturned, driver and crusher injured
truck overturned, driver and crusher injured

कस्बे से करीब दो किमी दूर रतलाम मार्ग पर मध्यप्रदेश सीमा पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक पलट गया। हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। ट्रक तलवाड़ा के समीप से डोलोमाइट पाउडर के कट्टे लादकर मप्र के पीथमपुर जा रहा था। बारी घाटे में गियर में तकनीकी खराबी के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

बारी घाटे में सड़क के किनारे जहां पलटा वहां करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई है। ट्रक पलटने के बाद खाई के किनारे पर लटक गया। चालक पप्पन और खलासी को हलकी चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने केबिन का शीशी तोड़कर दोनों को सुरक्षित निकाल लिया।

Published on: