बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में गाय चुराकर हत्या करने के मामले में दो भाई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर…

Gou Hatya In Rajasthan, Banswara Crime News : जिले के सज्जनगढ़ क्षेत्र का मामला, प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी
less than 1 minute read
Feature image

बांसवाड़ा. जिले के सज्जनगढ़ क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व गोवंश चुराकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को रविवार को गिरफ्तार किया। डीएसपी कुशलगढ़ संदीपसिंह ने बताया कि गत 4 अगस्त को भुराकुआं के सोमसिंह पुत्र रंगा ने इस संबंध में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 2 अगस्त को उसकी दो गायें लापता हो गईं। तलाश पर एक मिल गई, लेकिन दूसरी का पता नहीं चला।

उसके बाद दो दिन बाद पास के जंगल में छानबीन करने पर गाय के अवशेष मिले। सोमसिंह ने गाय चुराकर हत्या करने के आरोप लगाते हुए कुछ लोगों पर शंका जाहिर की। इस पर केस दर्ज कर थानाधिकारी धनपतसिंह ने अनुसंधान किया। मामले में जांच के बाद आरोपियों में शामिल दो भाइयों भुराकुआं निवासी वालू पुत्र लखजी मईड़ा और उसके भाई कालू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Published on:
17 Aug 2020 04:30 pm