Video : बांसवाड़ा में रिश्वतखोरों की धरपकड़ तेज, आबकारी विभाग का सीआई चढ़ा हत्थे

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र का मामला, दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के लिए मांगी थी दस हजार की रिश्वत, साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2017, 6:41 PM IST
Video : Banswara : ACB arrested taking bribe
Video : Banswara : ACB arrested taking bribe

रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा की टीम ने सोमवार दोपहर कुशलगढ़ के आबकारी निरीक्षक को साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गत 20 जून को कुशलगढ़ निवासी लक्ष्मण पुत्र जोखा मकवाना ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा को परिवाद सौंपा।

परिवाद के अनुसार आरोपित सीआई रामेश्वरलाल ने लक्ष्मण के विरूद्ध जून माह मेंं दर्ज प्रकरणों में जल्द चालान पेश करने तथा भविष्य में भी अवैध शराब बेचने देने की छूट की एवज में दो हजार रुपए मासिक बंधी शुरू करने की मांग रखी।

इसके अलावा अन्य दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के लिए अलग से 10000 रुपए की मांग की। बातचीत के बाद 8 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इस रजामंदी के तहत जून में लक्ष्मण न सीआई के लिए 5500 रुपए किसी और को दिए।

ब्यूरो टीम की ओर से एक जुलाई को रिश्वत की मांग सत्यापन के दौरान लक्ष्मण ने सीआई को 1000 रुपए दिए। इसके बाद सोमवार को शेष राशि 3500 रुपए लक्ष्मण ने आबकारी कार्यालय में ही मुख्य द्वार पर रामेश्वरलाल को दिए तभी ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

उसके कुर्ते की जेब से रिश्वत की राशि बरामद हुई। आरोपित को मंगलवार सुबह उदयपुर में विशेष न्यायाालय में पेश किया जाएगा।

Published on: