बस्सी

बांसवाड़ा : तीन दिन से बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने बाजार बंद कराए, लगाया जाम

पुलिस अधिकारियों से हुई झड़प, जेईएन को हटाने के आश्वासन पर माने
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2017, 7:21 AM IST
Video: Banswara : Villagers imposed road jam and c
Video: Banswara : Villagers imposed road jam and closed market

बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई क्षेत्र में गत तीन दिन से बिजली गुल होने से आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार सुबह सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। बाजार बंद करा दिए और उग्र आंदोलन किया।

इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों में कई बार झड़प हुई। पुलिस अधिकारियों के दो मिनट में जाम हटाने के अल्टीमेटम पर ग्रामीण और भड़क गए। गांगड़तलाई व आसपास के क्षेत्र में गत दिवस आई मामूली बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई।

इधर बुधवार सुबह 48 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। सुबह आठ बजे ग्रामीण मुख्य चौराहे पर एकत्र हो गए। 9 बजे लोगों ने अम्बिका चौक पर जाम लगा दिया। ग्रामीण कनिष्ठ अभिंयता अखिलेश मालवीया को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।

करीब दस बजे विद्युत निगम के एक्सईन योगेन्द्र रॉय व सहायक अभियंता प्रेमजीत खटीक मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण और भड़क गए। ग्रामीणों का कहना था कि कनिष्ठ अभिंयता चार माह से मुख्यालय पर नहीं रह रहे। बागीदौरा व बांसवाड़ा में बैठकर ड्यूटी दे रहा है। उनके क्वार्टर की बिजली काटी जाए।

बाद में निगम के अधीक्षण अभियंता एमएल मीणा ने कनिष्ठ अभियंता मालवीया को हटाकर सरवण गुप्ता को लगाने, सभी फीडरों पर कर्मचारी नियुक्त करने, ठेकेदार की ओर से कराए कार्यों की जांच कराने, सभी लाइनों को आठ दिन में दुरुस्त कराने का लिखित आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने आंदोलन खत्म कर दिया। इसके बाद बाजार खुल गए।

Published on: