बांसवाड़ा

हॉस्टल में रह रहे 11 साल के बच्चे की वार्डन ने की पिटाई , तो अभिभावकों ने शिक्षिका को पीटा

बांसवाड़ा जिले में घाटोल क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्रावास में रहकर पढ़ रहे छठी के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2023, 10:59 AM IST
hostel_student.jpg

बांसवाड़ा जिले में घाटोल क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्रावास में रहकर पढ़ रहे छठी के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात के बताए घटनाक्रम पर घायल बालक को दूसरे दिन रात को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 11 वर्षीय पीड़ित हर्षराज चरपोटा के पिता सालिया निवासी पवन कुमार चरपोटा ने बताया कि उदाजी का गढ़ा के सरस्वती स्कूल के हॉस्टल में रहकर अध्ययनरत उसने बेटे को शुक्रवार रात को वार्डन डीके सर ने बुरी तरह पीटा। घबराकर वह भाग गया। जिसकी सूचना शनिवार सुबह दस बजे राठी गांव के एक जने ने दी।
यह भी पढ़ें : काकी से प्यार कर बैठा 19 साल का भतीजा, गायब होने पर लोकेशन ट्रैक की तो जंगल में पेड़ पर लटके मिले शव


तलाश पर बच्चा सवनिया केनाल के पास मिला। सहमा होने से उसे लेकर वे घर आए। उसके पीठ, कमर पर पर लीलें मिली। इसके बाद देरशाम को बदहवास होने से उसे एमजी अस्पताल ले गए, जहां भर्ती कर उपचार जारी है। चरपोटा ने मामले की रिपोर्ट अब पुलिस को देने की बात कही। उधर, प्रकरण में चर्चा पर संस्थान के अध्यक्ष रामावतार पारिख ने बताया कि कक्षा छह का छात्र हर्षराज रात को हॉस्टल से भाग रहा था। उसे एक शिक्षक ने पकड़ा और दो.तीन लगाकर अंदर भेजा। मामले पर दूसरे दिन अभिभावक आए तो बात हुई। उन्होंने बच्चे की गलती भी मानी, लेकिन बाद में तैश में आकर शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। इससे प्रकरण और उलझ गया। दूसरी ओर, घाटोल थानाधिकारी राजवीरसिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि रात करीब बारह बजे तक इसे लेकर किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Published on: