बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : पशुओं और बच्चों के बीमार होने पर महिला को डायन कहकर पीटा, जान से मारने का किया प्रयास, अंगुली काटी

Banswara Crime News : बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना इलाके की घटना, मामला दर्ज
less than 1 minute read
Feature image

आनंदपुरी. आनंदपुरी थाना क्षेत्र के तहत एक 35 वर्षीया महिला पर डायन का आरोप लगाकर कुछ ग्रामीणों ने मारपीट की। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार आंबादरा गांव में महिला को पांच जनों ने मिलकर मारपीट की। इस दौरान डायन का आरोप लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। रिपोर्ट में आंबादरा निवासी कटी पत्नी हुआ पारगी ने बताया कि गांव के ही आरोपी मजू पुत्र धारजी पारगी, कमलेश पुत्र मधु पारगी, भूरी पत्नी मजू पारगी, रमेश पुत्र धारजी पारगी, दीपक पुत्र रमेश पारगी ने उस पर डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट की। इस दौरान उसकी अंगुली काट दी। वहीं आरोपियों ने ये आरोप पशुओं के बीमार होने और बच्चे बीमार होने के कारण लगाया है। दूसरी ओर पीडि़ता ने अपने भाई की मदद से आनंदपुरी थाने तक पहुंची और मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Published on:
10 Oct 2020 04:19 pm