
सागवाड़ा. राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सागवाड़ा के पदाधिकारी व सदस्यों ने वन भ्रमण के तहत डूंगरपुर में मुरला गणेश देवालय का भ्रमण कर दर्शन किए।
उपशाखा अध्यक्ष जीवनलाल पाटीदार तथा सचिव राजेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में मंदिर पहुंच कर भजन कीर्तन के साथ प्रथमपुज्य भगवान विनायक की पूजा अर्चना व आरती कर सेवानिवृत्त साथियों के लिए स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। मंदिर के प्रबंध समिति अध्यक्ष, सदस्य तथा पुजारी ने वरिष्ठ नागरिकों का बहुमान किया। इस दौरान संरक्षक कुबेरलाल जोशी, विश्वनाथ पंडया, देवशंकर सुथार, भोगीलाल मोड़ पटेल, सोहनलाल जैन, विजयराम भावसार, दिनेश शर्मा, अशोक रावल, अशोक भट्ट, देवेन्द्र जैन, रमेश वैष्णव, गोवर्धनलाल शर्मा, मणीलाल पंडया, हेमन्त जैन, पुरुषोत्तम भट्ट, पीयुष शुक्ला, रमेश पाठक, अरविंद शर्मा, मोहनलाल ठाकर, प्रहलाद भावसार शामिल रहे।