3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसबीआई बैंक का गड़ा मोड़ पर लगे एटीएम में नहीं लगा सांकेतिक बोर्ड, राहगीर परेशान

Rajasthan

गड़ाजसराजपुर. क्षेत्र के मोहम्मदिया कॉलोनी के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा की ओर से कुछ माह पहले गड़ा मोड़ पर नए एटीएम मशीन लगाया गया था। मशीन स्थापना के बाद आज तक यहां पर किसी भी प्रकार का सूचना बोर्ड नही होने से लोगों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। बैंक प्रबंधन की अनदेखी के कारण नए एटीएम मशीन पर कोई भी सांकेतिक बोर्ड नही है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले उपभोक्ता और राहगीर नगद निकासी के लिए इधर-उधर भटकते रहते है। यह मार्ग सीधा गलियाकोट दरगाह और कस्बे की ओर जाता है। साथ ही पारडा माताजी, सिलोही, उदैया, वाणियाप, दिवडा छोटा, दिवडा बड़ा, वांदरवेड सहित दर्जनों गांवों को भी जोडता है। ऐसे में यहां पर लगे बैंक एटीएम से लोग को नगद निकासी की सुविधा मिल सकती है लेकिन सूचना पट्ट नही होने से जानकारी में ही नही है।
बाक्स.....
जायरिन को एटीएम ढूढने में होती है परेशानी
गलियाकोट में वर्ष पर्यन्त बोहरा समुदाय के जायरिन का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में अन्य राज्य और विदेश से आने वाले जायरिनों को नकद निकासी के लिए एटीएम केंद्र की आवश्यकता होती है। गडाजसराजपुर में लगे एसबीआई के एटीएम पर सूचना बोर्ड नही होने से इसका पूर्ण उपयोग नही हो पााता है। अक्सर जायरिन चितरी, सागवाड़ा में जाकर नगद पैसों की निकासी करते है।