
क्षेत्र और पड़ोसी जिलों में कम-ज्यादा बारिश के कारण फसलों और सब्जियों की पैदावार प्रभावित
साबला। क्षेत्र के साथ पड़ोसी जिलों में कहीं अधिक बारिश तो कही कम बारिश होने से फसलों के साथ सब्जियों की उपज प्रभावित हों रही है। ऐसे में सब्जी मंडियों में सब्जियों के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सबसे अधिक तेजी कीकोड़ा में देखने को मिली, जिसने 200 प्रति किलो के भाव के साथ दोहरा शतक लगा कर सबसे ऊंचे पायदान पर खड़ा है। वहीं कई अन्य हरी सब्जियां भी 50 रुपए या उससे अधिक के भाव पर बिक रही हैं। क्षेत्र के सब्जी के जानकारों ने बताया कि जंगल,पहाडी क्षेत्रों में झाड़ियों के बीच उगने वाले किकोडे शक्तिवर्धक के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता सहायक है। इसकी सब्जी आयुर्वेदिक रूप से शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। जो रोगों को नाश के साथ सुपाच्य ही है।
फिलहाल क्षेत्र में बारिश के बिगड़ते संतुलन के बीच क्षेत्र में सब्जी के खुदरा भाव (रुपये प्रति किलो):
कीकोड़ा – 200
शिमला मिर्च – 80
हरी मिर्च – 80
धनिया – 80
टमाटर – 69
फूलगोभी पत्ता –60
करेला – 50
अरबी – 50
भिंडी – 49
टिंडूरी – 49
बैंगन – 40
गोभी – 40
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बारिश के कारण आवक प्रभावित होने से कई सब्जियों के दाम बढ़े हैं। यदि मौसम का यही असर बना रहा तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
Updated on:
03 Aug 2026 06:01 am
Published on:
03 Aug 2026 06:01 am
