बांसवाड़ा

‘धोलागढ़ वाले तू न संभाले तो हमें कौन संभाले’

Rajasthan

आसपुर. सावन की रिमझिम फुहारों और हरियाली से सराबोर श्री अघोर पशुपति पीठ धोलागढ़ धाम में शनिवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री रामेश्वर भक्त मंडल की ओर से आयोजित 139वां रामायण मनका 108 पाठ भक्ति, प्रकृति और आध्यात्मिकता के त्रिवेणी संगम के बीच पीठाधीश्वर योगी प्रकाशनाथ के सान्निध्य में हुआ।
कार्यक्रम श्री गजपति हनुमान जी के प्रांगण में चिराग भोई के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ योगी प्रकाशनाथ ने प्रभु श्री राम एवं हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की। दशरथ भोई ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। अजय भोई ने गुरु वंदना, संतोष भोई ने गणेश वंदना तथा मयंक भोई ने सरस्वती वंदना कर मंगलाचरण किया। पाठ के प्रारंभ में मुकेश भोई ने हनुमान जी का आह्वान कर उन्हें आसन पर विराजमान किया।

नरेश सेवक, मयंक भोई, विस्मय, अशोक, जय, रघुवीर, निशा, मुस्कान, रजत सुथार, रुत्वि राठौड़, रेखा भोई, पिंकी, गौरी भोई, शांता सुथार, पुष्पा भोई, प्रिंसी चौबीसा, वंदना सुथार, रेखा सेवक, कुसुम भोई ने चौपाइयों का पाठ किया। संगीत की संगत में भावेश खीची ने ढोलक, किशन रावल ने ऑक्टोपैड, अनिल रावल ने पियानो तथा दिव्यराज भोई, सार्थक आचार्य, जिज्ञांश भोई, मोहित भाटी, कनिष्क चौबीसा ने मंजीरों से संगत दी। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ नरेश भट्ट, गोपाल भोई, रवीन्द्र कुमार सुथार, दिलीप भोई, लक्ष्मणलाल भागरिया, सुरेश सुथार, गिरीश अहारी, रमेश चंद भोई ने किया।

इस अवसर पर मुकेश भोई ने ‘सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में, है गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में’, अजय भोई ने ‘धोलागढ़ वाले तू न संभाले तो हमें कौन संभाले’, प्रीतम भोई ने ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल गए हैं राम आए हैं’ सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी।


पाठ से पूर्व मंडल के सदस्यों ने वनभ्रमण किया। इस दौरान लालशंकर भोई, गोविंद भोई, दक्ष सेवक, क्रिश सेवक, गणेश खटीक, प्रवीण खटीक, दीपक सेवक, गायत्री भोई, रिंकू भोई, ऊषा भोई, सुमित्रा भोई, दीपिका, मनीषा भोई, मीना भोई, सुरेश सुथार मौजूद रहे।

Updated on:
03 Aug 2026 06:01 am
Published on:
03 Aug 2026 06:01 am