बांसवाड़ा

Banswara Crime: बाइक से घर लौट रहे युवक पर बदमाशों का हमला, प्राइवेट पार्ट में मारा चाकू, हालत गंभीर

Banswara Knife Attack: बांसवाड़ा के आनंदपुरी क्षेत्र में बाइक से जा रहे युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे उदयपुर रेफर किया गया है।
2 min read
youth attacked with knife
घायल का इलाज करते डॉक्टर। फोटो- पत्रिका

बांसवाड़ा। जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के डोकर गांव में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पुल के पास खड़े बदमाशों ने बाइक से गुजर रहे युवक पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के गुप्तांग पर गंभीर चोट लगी। वारदात के बाद युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़पता रहा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार डोकर निवासी रोहित शुक्रवार रात बाइक से पास के गांव जा रहा था। इसी दौरान पुल के पास पहले से खड़े कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया।

यह वीडियो भी देखें

चाकू का वार युवक के गुप्तांग पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत आनंदपुरी अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात चिकित्सकों ने युवक की स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया।

गम्भीर हालत में बांसवाड़ा से उदयपुर रेफर

घायल युवक के पिता दिनेश ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है और न ही बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की। उनका कहना है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिवार में भय और तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर आनंदपुरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सागवाड़ा के पास निर्माणाधीॊन पुल में गुरुवार देर रात हुए हादसे में एमजी अस्पताल में भर्ती दूसरे घायल की भी देर रात मौत हो गई। हादसे की सूचना पर एमजी अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने इन मौतों को लेकर निर्माण करने वाली एजेंसी सहित अधिकारियों को ठहराया। शुक्रवार को परिजनों ने इस संबंध में सदर थाना में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई।

Updated on:
23 May 2026 06:27 pm
Published on:
23 May 2026 06:27 pm