श्री गंगानगर

बांसवाड़ा : नदी किनारे खेत में फसल काट रहे युवक का पैर फिसला, डूबने से हुई मौत

छोटीसरेड़ी का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2017, 8:49 PM IST
Youth
Youth

गढ़ी थानान्तर्गत छोटी सरेड़ी नदी में गुरुवार दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रोहिड़ा निवासी लक्ष्मण (35) पुत्र जीवणा चरपोटा बुधवार को अपने ससुराल छोटीसरेड़ी आया हुआ था। वहां से लक्ष्मण अपने ससुर के खेत में ससुराल पक्ष के लोगो के साथ नदी किनारे खेत में गेंहू की फसल काट रहा था। तभी अचानक लक्ष्मण का पैर फिसल गया और वह नदीं जा गिरा और डूब गया। लक्ष्मण को डूबता देख ससुराल वालों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से वह पत्थरों के बीच फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया।

सूचना मिलने पर परतापुर चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मणसिंह पहुंचे, जहां सरपंच दिलीप डामोर, भाजपा नेता लक्ष्मणसिंह राठौड़, मनीष पंचाल, लाला भाई खराड़ी, रणछोड़, कालू रेबारी एवं परिजनों की उपस्थिति में कार्रवाई कर शव को परतापुर चिकित्सालय लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एएसआई ने बताया कि मृतक के काका ससुर छोटीसरेड़ी निवासी कुरीया पुत्र धुला चरपोटा की रिपोर्ट पर मर्ग में मामला दर्ज किया गया है।

Published on:
Also Read
View All