बांसवाड़ा

सेवा, संस्कार, स्वच्छता व जनजागरण पर रहेगा फोकस

Feature image

इस वर्ष का सेवा प्रकल्पों का टाइम फ्रेम जारी
आसपुर
भारत विकास शाखा आसपुर की ओर से अपने कार्यक्षेत्र में पौधरोपण सहित अन्य सेवा गतिविधियों के विस्तार को लेकर अगले 6 माह की कार्य योजना का कैलेंडर जारी करते हुए पीडित मानवता की सेवा व राष्ट्रीय जन जागरण के नए प्रकल्पों को इसमें शामिल किया गया है। शाखाध्यक्ष केशरसिंह तंवर व सचिव निकुंज जोशी ने प्रथम चरण में प्रकल्प प्रभारी ईश्वरसिंह राठौड़, मनोहर जोशी, अनिल गुप्ता, जमनालाल चौबीसा व सोनल द्विवेदी के प्रभार से जुडी सेवा गतिविधियों को विस्तारित किया जाएगा। इसी कड़ी में एक शाखा एक गांव गोद योजना में शाखा की ओर से गोद लिए ऐतिहासिक गांव पचलासा बड़ा में शेष रहे सेवा कार्यों को शीघ्र ही धरातल पर आकार दिया जाएगा। इसको लेकर संबंधित गांव में प्रस्तावित संयुक्त बैठक में मंथन किया जाएगा। मौजूदा दौर में हरियालो राजस्थान अभियान में 1 हजार पौधरोपण का लक्ष्य लेकर विभिन्न धार्मिक आस्था के केंद्र व खेल मैदान आदि में पौधरोपण होगा।

यह भी किया तय
भाविप नशामुक्ति अभियान में हर गांव व विद्यालयों में प्रभावी जन जागरण को लेकर संकल्प सभा का आयोजन करेगा।
ऊर्जा के क्षेत्र में गांवों में बिजली की फिजूलखर्ची रोकने को लेकर जागरूक किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान में गांवों में लोगों को अपने घर के आस पास स्वच्छता को लेकर संदेश साझा किया जाएगा। सप्ताह में एक दिन घरेलू व बाजार काम के लिए वाहनों का उपयोग नहीं कर साइकिल या पैदल भ्रमण करना, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो व राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आदि राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में संस्कार कार्यशाला, महिलाओं की भागीदारी से नियमित रुप से धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, हर चुनाव में अधिकाधिक मतदान को लेकर राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने, जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरण, स्वदेशी स्वालंबन आंदोलन के साथ ग्राम भामाशाहों के सहयोग से गांवों में महिला समूह के जरिए स्वरोजगार योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर करने की अनूठी पहल की जाएगी।



शिवघाटी में 11 वर्ष पूर्व किया पौधरोपण, अब उपवन बना

हरयालो राजस्थान अभियान में 11 वर्ष पूर्व एकलिंगनाथ शिवघाटी गड़ा एकलिंगजी में लगभग 200 से अधिक 6 से 7 फीट ऊंचे व विकसित आम आदि फलदार व बिल्व, पारस पीपल व नीम आदि धार्मिक महत्त्व व छायादार पौधरोपण किया था जिसमें से 15 से अधिक आम के पेड़ों पर दो वर्ष से फल भी आ रहे हैं एवं नीम, बिल्व , पारस पीपल व अन्य प्रजाति के 150 से अधिक पौधे अब वृक्ष बनने अच्छी बढ़त व फैलाव पर है। यहां किए गए पौधरोपण की परवरिश शिवालय प्रबंधन समिति की जा रही है वहीं ट्यूबवेल से पाइप लाइन के जरिए हर पौधे तक नियमित पानी पहुंचाना इसमें शामिल हैं। इसी की बदौलत यह उपवन आबाद रहकर दिनों दिन घना होता जा रहा है।इस सीजन में भी अगले चरण के अभियान में यहां नए पौधे भी लगाने की योजना है।

Updated on:
17 Jul 2026 06:00 am
Published on:
17 Jul 2026 06:00 am