17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दार्जिलिंग से मंगवाए दुर्लभ पौधों का रोपण

less than 1 minute read
Google source verification

धंबोला.
ब्राइट डे स्कूल का पौधरोपण अभियान नजीर बन रहा हैं। निदेशक कीर्ति प्रकाश पंड्या वर्ष 2017 से लगातार धंबोला-सीमलवाड़ा क्षेत्र में यह मुहिम चला रहे हैं। इस अभियान से उन्होंने ग्राम पंचायत, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को भी जोड़ा है। निदेशक ने अपने निजी 'मातोश्री फार्म' पर अब तक 600 से अधिक पौधे रोपे हैं। इस वर्ष 500 से अधिक पौधे लगाने के संकल्प के तहत अब तक 200 पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष पौधों का रोपण वर्षा ऋतु में किया जाएगा। अभियान के तहत छायादार, फलदार और सजावटी पौधों सहित 100 से अधिक प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है, जिसमें आम, जामुन, चंदन, सागवान और कई दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं। दार्जिलिंग से 100 दुर्लभ धुप्पी पौधे मंगवाकर प्रिसिला लेपचा, प्रशांति सूबा, मनीषा और तपन बर्मन के सहयोग से रोपे गए हैं।